साइबर क्राइम के जरिये 50 हजार रुपये की ठगी
चंद्रमंडीह : प्रखंड के नारोडीह गांव निवासी पिंटू कुमार राय से साइबर क्राइम के अपराधियों ने सोमवार सुबह तकरीबन 50 हजार रुपये उड़ा ले गये. जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक चकाई शाखा में मेरे नाम से एक बचत खाता है जिसका नंबर 20457771833 है.उक्त खाते में कुल 67001 रुपये […]
चंद्रमंडीह : प्रखंड के नारोडीह गांव निवासी पिंटू कुमार राय से साइबर क्राइम के अपराधियों ने सोमवार सुबह तकरीबन 50 हजार रुपये उड़ा ले गये. जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक चकाई शाखा में मेरे नाम से एक बचत खाता है जिसका नंबर 20457771833 है.उक्त खाते में कुल 67001 रुपये जमा था. सोमवार अहले सुबह करीब आठ बजकर आठ मिनट पर 7079582070 इस नंबर से फोन आया और कहा गया कि मैं स्टेट बैंक मैनेजर बोल रहा हूं
मुझे आपके एटीएम की जानकारी लेनी है. पहले आधार नंबर पूछा गया फिर एटीएम का ऊपर वाला नंबर पूछने पर मैंने बता दिया. जब एक घंटे बाद मैसेज मोबाइल पर आया कि खाते से पांच बार में कुल 49997 रुपया निकासी कर ली गयी है तो मैंने चकाई शाखा पहुंचकर इसकी शिकायत की तो मैनेजर साहब ने बताया कि बैंक से इस तरह की कोई फोन उपभोक्ता के पास नहीं किया जाता है. आप स्टेटमेंट की छाया प्रति लेकर थाना में इसकी शिकायत कीजिए. ठगी के शिकार पिंटू कुमार राय द्वारा इसकी लिखित सूचना चकाई थाने को देकर ठगी किये गये रुपये की बरामदगी की गुहार लगायी है. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










