रफ्तार व नशे पर नहीं लग रही ब्रेक, बन रहे हादसों के कारण
सिकंदरा : बदहाल यातायात व्यवस्था, शराब के नशे में ड्राइविंग व तेज रफ्तार के कारण सड़कों पर चलने वाले लोगों की जान सांसत में पड़ती नजर आ रही है. वहीं सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहनों से फर्राटा भरते नौसिखिये चालक व जर्जर हो चुके खटारा वाहनें भी नित्य नये हादसों को आमंत्रण दे रहे […]
सिकंदरा : बदहाल यातायात व्यवस्था, शराब के नशे में ड्राइविंग व तेज रफ्तार के कारण सड़कों पर चलने वाले लोगों की जान सांसत में पड़ती नजर आ रही है. वहीं सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहनों से फर्राटा भरते नौसिखिये चालक व जर्जर हो चुके खटारा वाहनें भी नित्य नये हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. जिसके कारण हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गयी है. सिकंदरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के कारण वर्ष 2018 के दो महीने में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है
वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. लेकिन लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया. लिहाजा दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं और आमजनों को इन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










