प्रेमी के साथ फरार महिला बरामद
चकाई : गत 18 जनवरी को हरियाणा के गुड़गांव से प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी के साथ भागी महिला को हरियाणा पुलिस ने चकाई पुलिस के सहयोग से चकाई बाजार में बरामद किया. वहीं उसका प्रेमी मौके से भागने में सफल रहा. महिला के पति विकेश कुमार चौहान ने बताया कि वह कि अपनी पत्नी […]
चकाई : गत 18 जनवरी को हरियाणा के गुड़गांव से प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी के साथ भागी महिला को हरियाणा पुलिस ने चकाई पुलिस के सहयोग से चकाई बाजार में बरामद किया. वहीं उसका प्रेमी मौके से भागने में सफल रहा. महिला के पति विकेश कुमार चौहान ने बताया कि वह कि अपनी पत्नी ऋतु के साथ रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में लगा था. इसी बीच बीते 18 जनवरी को उसके पड़ोसी ने फोन किया कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ कहीं चली गयी है और घर में उसका दोनों बच्चा जो 5 साल एवं 3 साल का है. रो-रो कर मां को खोज रहा है.
उसने पत्नी की खोज की तो पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोस में रह रहे युवक दीपक ठाकुर के साथ कहीं चली गयी है. वहीं विकेश द्वारा पत्नी के अपहरण की प्राथमिक सेक्टर 18वें गुड़गांव थाना में दर्ज करायी गयी. जिसमें दीपक ठाकुर जिला जमुई थाना चकाई गांव बाघा निवासी को अपहरण का नामजद अभियुक्त बनाया गया.
वहीं गुड़गांव थाना के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह ने महिला को चकाई पहुंच चकाई थाना अध्यक्ष संजय कुमार सअनि सुरेश राम अनिल मिश्रा के सहयोग से महिला को चकाई बाजार से बरामद किया. वहीं इसका प्रेमी दीपक मौके से भाग निकला. वहीं पुलिस द्वारा महिला से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ जमुई कोर्ट में शादी कर चुकी है तथा उसी के साथ रहेगी. वहीं हरियाणा पुलिस महिला को अपने साथ गुड़गांव ले गयी जहां अदालत में उसका बयान दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










