ePaper

जुलाई में चेन पुलिंग करने वाले 1096 लोग धराये

Updated at : 07 Aug 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
जुलाई में चेन पुलिंग करने वाले 1096 लोग धराये

ऑपरेशन समय पालन के तहत हो रही कार्रवाई, ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले पकड़े गये 2616 पुरुष यात्री

विज्ञापन

झाझा. पूर्व मध्य रेलवे बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम सुरक्षा बल ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब नहीं हो. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन समय पालन के तहत जुलाई माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1096 लोगों को पकड़ा. इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी तथा जुर्माने के रूप में उनसे 05 लाख 27 हजार रुपये वसूल किये गये. उन्होंने बताया कि इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया. ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत जुलाई माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2616 पुरुष यात्री पकड़े गये तथा उनसे दंडस्वरूप 07 लाख 53 हजार रुपये वसूल किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन