जमुई : चालान मिलने में देर होने पर डाकघर में तोड़फोड़
ग्रामीण डाक सेवक की बहाली को लेकर डाकघर में चालान में विलंब होने से सोमवार को मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की. कतार में खड़े अभ्यर्थी राजेश कुमार, गोपी कुमार, रवि रंजन कुमार, मनीष कुमार, राधा मोहन शर्मा सहित दर्जनों व्यक्ति ने बताया कि हम लोग काफी देर से लाइन […]
ग्रामीण डाक सेवक की बहाली को लेकर डाकघर में चालान में विलंब होने से सोमवार को मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की. कतार में खड़े अभ्यर्थी राजेश कुमार, गोपी कुमार, रवि रंजन कुमार, मनीष कुमार, राधा मोहन शर्मा सहित दर्जनों व्यक्ति ने बताया कि हम लोग काफी देर से लाइन में लगे हैं.
लेकिन संबंधित कर्मी के द्वारा चालान नहीं दिया जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बताया कि अक्सर लोगों को विभाग के कर्मी द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है. अभ्यर्थी ने अपना रोष प्रकट करते हुए काउंटर के शीशे एवं खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










