सड़क किनारे लगे लोहे के पोल में उतर रहा था करंट, मवेशी से बचने के चक्कर में दुकानदार की गई जान

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मृतक के साथ परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Electric Pole Current: जमुई के नवीनगर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली के लोहे के पोल में दौड़ रहे करंट ने एक दुकानदार की जान ले ली. मंदिर से पूजा कर लौट रहे दुकानदार का हाथ जैसे ही पोल से छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

विज्ञापन

Electric Pole Current: सड़क किनारे लगे लोहे के पोल में उतर रहा था करंट, मवेशी से बचने के चक्कर में दुकानदार की गई जान टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई. सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय श्रवण कुमार साव की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मंदिर से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान नवीनगर गांव निवासी स्व. सरयुग साव के 50 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार साव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. शुक्रवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौटे. कुछ देर बाद किसी काम से गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक मवेशी से बचने के प्रयास में उनका हाथ सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से छू गया. पोल में पहले से करंट प्रवाहित होने के कारण वह झुलस गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पोल से अलग किया और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Electric Pole Current: सड़क किनारे लगे लोहे के पोल में उतर रहा था करंट, मवेशी से बचने के चक्कर में दुकानदार की गई जान श्रवण कुमार साव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. परिवार की आजीविका का मुख्य आधार होने के कारण उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही.

बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि यदि बिजली पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था तो इसकी समय रहते जांच और मरम्मत की जानी चाहिए थी. ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन