स्कूल पहुंचने से पहले वैन का रेडिएटर फटा, गर्म पानी से झुलसे बच्चे; दो गंभीर, पुलिस ने दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज हेतु आया बच्चा घटनास्थल पर लगी भीड़ वैन जिसमें हुआ था हादसा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनो में स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से बच्चों के पैर झुलस गए. घटना के बाद अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Sono School Van Accident: सोनो चौक पर बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन का रेडिएटर अचानक फट गया. रेडिएटर से निकला बेहद गर्म पानी वैन में बैठे बच्चों के पैरों पर गिर गया. गर्म पानी की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गये, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी गयी. हादसे के बाद सोनो चौक पर अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया. यहां मामूली रूप से घायल चार बच्चों को सामान्य चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया. वहीं गंभीर रूप से झुलसे दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया.

स्कूल पहुंचने से कुछ देर पहले हुआ हादसा

बताया गया कि मैजिक वाहन से प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब दो दर्जन बच्चों को संत जेवियर स्कूल सोनो लाया जा रहा था. वाहन जैसे ही सोनो चौक पहुंचा, उसमें अचानक तेज आवाज हुई.

घटना के बाद कुछ लोगों ने बैटरी फटने की बात कही, जबकि कुछ लोग रेडिएटर फटने की आशंका जता रहे थे. इसी दौरान गर्म तरल पदार्थ बच्चों के पैरों पर गिर गया. अचानक गर्म पानी गिरने से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे.

आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे. लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

दो बच्चे गंभीर, चार को उपचार के बाद भेजा गया घर

गंभीर रूप से घायल बच्चों की पहचान कुहिला चरघरा निवासी प्रमोद दास के पुत्र अंकित कुमार और दुबेडीह निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. अंकित कुमार संत जेवियर स्कूल सोनो में कक्षा एक का छात्र है, जबकि अमरजीत कुमार कक्षा तीन में पढ़ता है.

वहीं चुरहेत निवासी वर्गव सिंह सहित तीन अन्य बच्चे सामान्य रूप से घायल हुए. मामूली रूप से घायल चार बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में भी अफरातफरी की स्थिति बन गयी. स्कूल के शिक्षक और निदेशक बच्चों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे. स्कूल के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि वाहन का रेडिएटर अचानक फटने से दुर्घटना हुई. उन्होंने कहा कि घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है.

पंखा बंद होने से बेहद गर्म हुआ रेडिएटर का पानी

घटना की सूचना सोनो पुलिस को भी दी गयी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेडिएटर का पंखा किसी कारण से बंद हो गया था. इससे रेडिएटर का पानी बेहद गर्म हो गया और दबाव बढ़ने के कारण रेडिएटर कैप फट गया.

इसके बाद गर्म पानी बाहर निकलकर बच्चों के पैरों पर गिरा और वे झुलस गये. पुलिस के अनुसार घायल बच्चों का समुचित इलाज कराया गया है. उनके परिवार के लोगों को भी सूचना देकर बुलाया गया था. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

हादसे के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा पर सवाल

सोनो चौक पर हुए इस हादसे ने स्कूल वैन से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. प्रखंड क्षेत्र में कई स्कूल वैन बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर तक पहुंचाती हैं.

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से आने-जाने के लिए अलग से किराया लिया जाता है, ऐसे में वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. कई बार वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाये जाने की शिकायत भी सामने आती है.

हादसे के बाद थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने स्कूल संचालकों को अपने वाहनों की समय-समय पर जांच कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस की जांच समय पर करायी जाये और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये.

Sono School Van Accident: क्षमता से अधिक बच्चे बैठाये तो होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से कहा कि वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाये. उन्होंने लंबे समय से चल रहे या जर्जर वाहनों को इस्तेमाल से हटाने का भी निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

अस्पताल में इलाज हेतु आया बच्चा घटनास्थल पर लगी भीड़ वैन जिसमें हुआ था हादसा | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में इलाज हेतु आया बच्चा घटनास्थल पर लगी भीड़ वैन जिसमें हुआ था हादसा | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में इलाज हेतु आया बच्चा घटनास्थल पर लगी भीड़ वैन जिसमें हुआ था हादसा | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में इलाज हेतु आया बच्चा घटनास्थल पर लगी भीड़ वैन जिसमें हुआ था हादसा | Prabhat Khabar Network
1. अस्पताल में इलाज के लिए आया घायल बच्चा  2. घटना के समय मौके पर लगी भीड़  3. स्कूल वैन जिसमें हुआ था हादसा  4. हादसे में घायल और घबराया हुआ रोता बच्चा | Prabhat Khabar Network
हादसे में घायल और घबराया हुआ रोता बच्चा | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन