मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च करते पुलिस.

Muharram Flag March:मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मलयपुर और बरहट थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

बरहट (जमुई) से शशिलाल की रिपोर्ट

Muharram Flag March: मोहर्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मलयपुर और बरहट थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

मलयपुर थाना क्षेत्र में राजस्व पदाधिकारी क्रांति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू किया. यह मार्च बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों, ग्रामीण इलाकों और मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा. अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.उधर बरहट थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

डीजे पर रहेगी पूरी तरह रोक

Muharram Flag March: मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ और बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मुहर्रम के दौरान डीजे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

प्रशासन ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संदेशों, फोटो और वीडियो पर साइबर टीम की विशेष निगरानी रखी जा रही है. भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचें.

शांति समिति से मांगा सहयोग

पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है. फ्लैग मार्च में एसआई अर्चना कुमारी, स्वाति कुमारी, उर्मिला कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

ALSO READ: जमुई में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन