Indian Railway IRCTC : पटना से दरभंगा और सहरसा के लिए मेमू पैसेंजर स्पेशल शुरू, जानें कब तक मिलेगी ये सुविधा

Updated at : 19 Nov 2020 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway IRCTC : पटना से दरभंगा और सहरसा के लिए मेमू पैसेंजर स्पेशल शुरू, जानें कब तक मिलेगी ये सुविधा

30 नवंबर तक पटना से दरभंगा एवं सहरसा के लिए प्रतिदिन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

पटना : यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल ने 19 नवंबर से 30 नवंबर तक पटना से दरभंगा एवं सहरसा के लिए प्रतिदिन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

03358 पटना-दरभंगा मेमू पैसेंजर स्पेशल (प्रतिदिन) पटना से प्रतिदिन सुबह सात बजे खुल कर फुलवारीशरीफ, दीघा, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते दोपहर 1.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन 03357 दरभंगा से दोपहर तीन बजे खुल कर रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी. इसी तरह 03359 पटना-सहरसा मेमू पैसेंजर स्पेशल (प्रतिदिन) सुबह छह बजे पटना जंक्शन से खुल कर राजेंद्र नगर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए दोपहर दो बजे सहरसा पहुंचेगी.

वापसी में सहरसा से दोपहर तीन बजे खुल कर वापस उसी रास्ते रात 10.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. सीपीआरओ ने बताया कि इस मेमू स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान कोविड-19 की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन