Bihar : सीएम आवास से बैठक कर दिल्ली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री अमित शाह, NDA नेताओं को दिया लंबा टारगेट
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 30 Mar 2025 6:26 PM
गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar : अपने दो दिन के बिहार दौरे को पूरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए. हालांकि दिल्ली जाने से पहले उन्होंने सीएम आवास पर एनडीए नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव में जुटने का आदेश दिया.
Bihar : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और एनडीए के ‘मिशन 225’ को पूरा करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए नेताओं के साथ 45 मिनट तक बैठक की. इस बैठक में सभी घटक दल के नेता मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. सीएम आवास पर करीब 45 मिनट तक बैठक करने के बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए. लगभग पौन घंटे तक चली इस बैठक में तय हुआ, कि एनडीए मिलकर चुनावी मैदान में जाएगा. इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की ओर से कुछ और साझा चुनावी अभियान चलाए जाएंगे.
दिल्ली के लिए रवाना हुए अमित शाह
बैठक खत्म होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री को एयरपोर्ट पर विदा किया.
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया क्या दिया टारगेट
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गृह मंत्री ने सभी एनडीए के सभी नेताओं को आगामी चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अब पूरे प्रदेश में एनडीए कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम का आयोजन करने और चुनाव में 225 सीटों के टारगेट को पूरा करने में जुटने के लिए कहा. हालांकि इस दौरान सीट बंटवारे या सीएम पोस्ट को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










