बिहार के इस जिले में कौवों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में मृत कौवों की तस्वीर

Bihar News: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से दहशत फैल गई है. स्विमिंग पूल के पास मृत पक्षी मिलने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोग प्रशासन से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है. स्विमिंग पूल के सामने कई मृत कौवे पड़े मिले. सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो दहशत फैल गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले नवगछिया इलाके में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी. लगातार हो रही घटनाओं से बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

जांच और कार्रवाई की मांग

सुबह व्यायाम करने आने वाले नागरिकों ने कहा कि खुले मैदान में इस तरह पक्षियों की मौत गंभीर मामला है. लोगों ने मांग की है कि मृत पक्षियों को तुरंत सुरक्षित तरीके से हटाया जाए. साथ ही पूरे इलाके की सैनिटाइजेशन की जाए. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घटना के बाद भी जिला प्रशासन, नगर निगम या स्मार्ट सिटी की टीम मौके पर नहीं पहुंची. डर के कारण कई लोगों ने फिलहाल उस क्षेत्र में जाना कम कर दिया है.

विशेषज्ञों ने दी सतर्कता की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पक्षियों की असामान्य मौत हो रही है तो पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सैंपल जांच करनी चाहिए. समय रहते कदम उठाए गए तो किसी बड़े संक्रमण को रोका जा सकता है.

प्रशासन के कदम का इंतजार

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन कब संज्ञान लेगा. क्या बर्ड फ्लू की आशंका की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी? शहरवासियों की नजरें फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: CBI खंगाल रही NEET छात्रा के भाई का मोबाइल, सस्पेंडेड दारोगा से भी हुई पूछताछ

Also Read: पटना को मिला नया हैंगआउट स्पॉट, स्क्वॉयर स्ट्रीट में स्ट्रीट फूड, सेल्फी पॉइंट समेत जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन