AI से कमांडो के साथ फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, महिला होमगार्ड तीन महीने के लिए सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पुलिस नियमों का उल्लंघन करना एक महिला होमगार्ड को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर AI तकनीक से तैयार की गयी तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उन पर कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

Female Home Guard suspended (पटना) : सोशल मीडिया पर पुलिस नियमों का उल्लंघन करना एक महिला होमगार्ड को भारी पड़ गया. बिहार पुलिस ने एआई तकनीक से तैयार की गयी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में महिला गृहरक्षक हीरा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्हें तीन महीने के लिए ड्यूटी से वंचित करने की अनुशंसा की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर में थी तैनाती

श्रावणी मेला 2026 के दौरान महिला गृहरक्षक हीरा कुमारी की तैनाती भागलपुर जिला बल में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए की गयी थी. ड्यूटी के दौरान उन्होंने सहायक थाना बाबा चौक समेत अन्य प्रमुख पोस्टों से वर्दी में अपनी तस्वीरें खींचीं और एआई तकनीक की मदद से कमांडो के साथ तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं.

पुलिस मुख्यालय ने माना अनुशासनहीनता

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पुलिसकर्मियों और गृहरक्षकों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हैं. ड्यूटी के दौरान वर्दी में एआई से तैयार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है.

एसएसपी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर हीरा कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गयी. पुलिस मुख्यालय ने उन्हें तीन महीने के लिए ड्यूटी से हटाने की अनुशंसा की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल और वर्दी से जुड़ी सामग्री को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

Also Read : मीठापुर-सिपारा में बनेगा दक्षिणी पटना का पहला आधुनिक पार्क, 3.97 करोड़ में मिलेंगी 8 बड़ी सुविधाएं, जानिए क्या-क्या होगा खास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन