hajipur news. यूपी के सीएम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 29 Sep 2025 6:47 PM
फेसबुक पोस्ट की सूचना थाना क्षेत्र के ठेगाडीह निवासी राम कुमार सिंह ने करताहा थाना को लिखित रूप से दिया था
लालगंज नगर. यूपी के मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ करने व उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में करताहां थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि रविवार की शाम थाना क्षेत्र के चकशाले मुहल्ला वार्ड 24 निवासी उस्मान कुरैसी के बेटे चांद कुरैशी के फेसबुक अकाउंट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. जिसकी सूचना थाना क्षेत्र के ठेगाडीह निवासी राम कुमार सिंह ने करताहा थाना को लिखित रूप से दिया था. भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम सिंह ने घटना के बारे में एसपी और लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल को जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि राम कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










