hajipur news. महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 25 सौ रुपये : पूर्व विधायक

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 20 Jul 2025 8:08 PM

विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलाये गये अभियान की सफलता को लेकर कांग्रेस ने सलहा गांव में रविवार को बैठक की

विज्ञापन

जंदाहा. महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलाये गये अभियान की सफलता को लेकर कांग्रेस ने सलहा गांव में रविवार को बैठक की. पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता अच्युतानंद सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य कृष्णनंदन दास ने की. संचालन अमरेंद्र कुमार मंटू ने किया. संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार होने वाली विधानसभा चुनाव के पूर्व महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से माई बहिन मान योजना अभियान का शुभारंभ किया है. इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी सभी महिलाओं से एक गारंटी फॉर्म भरवायेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में दो हजार पांच सौ रुपए की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी. इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है. इस महत्वपूर्ण योजना को घर-घर ले जाने में आधी आबादी कांग्रेस पार्टी के साथ होगी. उन्होंने इससे जुड़ने के लिए महिलाओं से अपील किया. मौके पर नैना यादव, संगीता देवी, सरिता कुमारी, माधुरी कुमारी, शीला कुमारी के अलावा सुरेंद्र पासवान, मुखिया महेश्वर भगत ,पंकज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू, राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार शर्मा, मुन्ना कुमार, मनीष कुमार यादव, संजय सिंह,उत्तम कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन