hajipur news. सड़क दुर्घटना में महिला घायल, बाइक चाेरी

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 08 Oct 2025 6:13 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार बाइक से बहन को लेकर समस्तीपुर जा रहा था

विज्ञापन

महुआ. थाना क्षेत्र के रानीपोखर से एक युवक की बाइक की चोरी हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेवू निवासी विवेक कुमार मंगलवार को बाइक से बहन को लेकर पटना से समस्तीपुर जा रहा था. इसी दौरान महुआ थाना क्षेत्र के रानीपोखर के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. जिससे बाइक पर बैठी महिला घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जब युवक इलाज करा कर दुर्घटना स्थल पर बाइक लाने गया, तो उसकी बाइक गायब थी. पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत थाने में की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन