hajipur news. ट्रक की धक्के से महिला की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 27 Sep 2025 9:01 PM

विज्ञापन

वैशाली थाना क्षेत्र के नया टोला मोड़ के समीप हुआ हादसा, मृतका की पहचान वैशाली गोल चौक निवासी फूलदेव महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी के रूप में हुई

विज्ञापन

वैशाली. थाना क्षेत्र के नया टोला मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे मे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतका की पहचान वैशाली गोल चौक निवासी फूलदेव महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी के रूप में हुई है. वहीं, घायल बेटी 30 वर्षीया लक्ष्मी देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वैशाली में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सुदामा देवी अपनी बेटी के साथ डाॅक्टर के पास से घर लौट रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने मानिकपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को नया टोला के पास शव रखकर जाम कर दिया और सरकारी सहायता दिए जाने की मांग करने लगे. यातायात बाधित होने से सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविंद्र पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को काफी समझाने बुझाने पर लगभग दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ. वही शव को पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन