hajipur news. मतदान केंद्र में सुधार नहीं होने पर वोट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 06 Jul 2025 5:29 PM

विज्ञापन

जंदाहा प्रखंड की बहसी सैदपुर पंचायत की बिलंदपुर धंधुआ के ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर मतदान केंद्र की सूची में सुधार करने की मांग की है

विज्ञापन

हाजीपुर. जंदाहा प्रखंड की बहसी सैदपुर पंचायत की बिलंदपुर धंधुआ के ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर मतदान केंद्र की सूची में सुधार करने की मांग की है. इस मामले में जन सुराज पार्टी के जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव सहित ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन डीएम को सौंपकर मतदान केंद्र में सुधार की मांग की है. सुधार नहीं की स्थिति में उन्होंने वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है. आवेदन में बताया गया कि वार्ड-12 व 13 बिलंदपुर धधुआ गांव में है. वार्ड-12 के मतदाताओं के लिए गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर कादिलपुर गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 19 व वार्ड 13 के मतदाताओं के लिए बहसी दामोदर गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 12-13 पर मतदान केंद्र बनाया गया है, जिससे मतदाताओं को काफी परेशानी होगी. बताया गया कि गांव में करीब 1200 मतदाता है. आवेदन में मांग की गयी है कि केंद्र संख्या 12, 13 व 19 के मतदाताओं को एक मतदान केंद्र से जोड़ा जाए. दूसरे विकल्प के रूप में बिलंदपुर धंधुआ के सभी मतदाताओं के लिए एक जगह ही मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन