hajipur news. बच्ची को छोड़कर चाचा-चाची हुए फरार
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 08 Oct 2025 6:07 PM
महुआ थाना क्षेत्र के वाया नदी पुल के पास मानसिक रूप से कमजोर बच्ची को बरामद कर पुलिस थाने ले गयी
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के वाया नदी पुल के पास मानसिक रूप से कमजोर बच्ची को बरामद कर पुलिस थाने ले गयी. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि चाचा-चाची महुआ बाजार में छोड़कर फरार हो गये हैं. इसके बाद पुलिस ने उसे अनाथ आश्रम भेज दिया है. जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. उसके पिता का नाम संजय कुमार राय था. वह मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली है. माता-पिता के निधन के बाद उसका भरन-पोषण उसके चाचा रूपेश राय करते थे. दो दिन पूर्व बच्ची को महुआ बाजार में भटकते देखा गया. पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपनी समस्या सुनायी. थानाध्यक्ष राजेश रंजन के निर्देश पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सिंकु कुमारी ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे हाजीपुर अनाथ आश्रम में पहुंचा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










