तंगौल घाट पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो दोस्तों की गयी जान

नगर थाना क्षेत्र में गंडक नदी के तंगौल घाट पर रविवार को स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी.
हाजीपुर.
नगर थाना क्षेत्र में गंडक नदी के तंगौल घाट पर रविवार को स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. सूचना पर लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गयी. दो किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर हाजीपुर प्रखंड के प्रभारी सीओ व अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदय कुमार और नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार पहुंचे. एसडीआरएफ टीम को भी मामले की जानकारी दी गयी. लेकिन एसडीआरएफ की टीम घटना के दो घंटे बाद पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोर को नदी से बाहर निकाला गया. आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृत किशोर की पहचान नगर थाना के बागमली निवासी अजय राय के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना के धरमुहा गांव निवासी वर्तमान पता कृष्ण पुरी बागमली निवासी राणा सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अंश कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है.मुजफ्फरपुर के रहने वाले परिजन अंश की पढ़ाई के लिए रहते थे हाजीपुर:
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की निवासी राणा सिंह की पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए कृष्णा पुरी बागमली में किराए के मकान लेकर पिछले कई सालों से रहती है. राणा सिंह के पुत्र अंश कुमार उर्फ भोला कुमार रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से आटा मील में गेहूं लेकर पिसाने के लिए निकला था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा. वह घर का इकलौता पुत्र था और दो भाई बहन में बड़ा था. घंटों सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों किशोंरो को बाहर निकाला : इस संबंध में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गंडक नदी में दो किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई. इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई. टीम मौके पर पहुंचकर गंडक नदी में घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों किशोर को बाहर निकाला. इसके बाद सदर अस्पताल लाया गया. डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




