बिदुपुर में 23 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये की खेप बरामद

Author Rajeev kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार कारोबारी पुलिस हिरासत में | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार कारोबारी पुलिस हिरासत में

बिदुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur drug bust: बिदुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जमीनदारी घाट से 23 किलो 395 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा की कीमत स्थानीय बाजार में करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि दियारा इलाके से गांजा की बड़ी खेप बिदुपुर क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है. सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जमीनदारी घाट पर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को अलग-अलग बैग लेकर आते देखा. पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

बैग से मिला 23 किलो से अधिक गांजा

तलाशी के दौरान दोनों के बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार बरामद गांजा का कुल वजन 23 किलो 395 ग्राम है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र सुभाष कुमार तथा रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी चंद्रदेव राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है.

ढाई लाख रुपये आंकी गई कीमत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है. आशंका जताई जा रही है कि तस्कर इस खेप को बिदुपुर और आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी में थे.

पूछताछ में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है. उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश के अलावा अवर निरीक्षक राजेश कुमार, संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन