देसरी थाना परिसर में 27-28 जुलाई को होगा दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ, तैयारियां तेज

Author Manohar kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
देसरी थाना में 27-28 जुलाई को अष्टयाम यज्ञ, तैयारियां...

बैठक में शामिल यज्ञ कमिटी के सदस्य

Hajipur News : देसरी थाना परिसर में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर यज्ञ समिति की बैठक में तैयारियों की रूपरेखा तय की गई. अनुष्ठान 27 को शुरू होकर 28 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.

विज्ञापन

Hajipur News : देसरी थाना परिसर में 27 और 28 जुलाई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसे लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में यज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में तैयारियों की समीक्षा

हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यज्ञ को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों के बीच बांटी गईं. बैठक में ब्रह्मदेव सिंह, बिशेश्वर सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, परमहंस सिंह, लालबाबू झा, अखिलेश पासवान, चंदन कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

वर्षों से चली आ रही है आयोजन की परंपरा

बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि देसरी थाना परिसर में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन कई वर्षों से होता आ रहा है. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ यज्ञ का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ किया जाएगा.

27 जुलाई से शुरू होगा अनुष्ठान

यज्ञ समिति के अनुसार, अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ 27 जुलाई को सुबह 10 बजे होगा. 28 जुलाई को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा. वहीं, 28 जुलाई की रात राम विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन