महुआ में एक कॉल के बाद तीन बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का मामला दर्ज

Author Dileep kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित युवक मोबाइल फोन दिखाता हुआ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : वैशाली जिले में एक युवक के साथ साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक कॉल आने के कुछ ही देर बाद उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मानपुरा गांव के एक युवक के मोबाइल फोन पर कॉल आने के कुछ ही देर बाद उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए गए. मोबाइल पर निकासी के लगातार संदेश मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए. मामले की सूचना महुआ थाना और हाजीपुर साइबर थाना को दी गई है.

विज्ञापन

तीन बैंक खातों से निकले 1.15 लाख रुपये

पीड़ित आनंद कुमार, निवासी मानपुरा, ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक कंप्यूटराइज्ड कॉल आई थी. इसके बाद उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से रुपये की निकासी हो गई. उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक के खाते से 60 हजार रुपये, आईडीबीआई बैंक के खाते से 38 हजार रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से करीब 17 हजार रुपये निकाल लिए गए. ठगी के बाद तीनों खाते लगभग 20-20 हजार रुपये तक माइनस बैलेंस में चले गए.

रात में शिकायत नहीं लेने का लगाया आरोप

आनंद कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह बुधवार रात करीब 10 बजे हाजीपुर साइबर थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. उनका आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात में शिकायत दर्ज करने से इनकार करते हुए सुबह आने की बात कही. इसके बाद उन्होंने साइबर थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ को घटना की जानकारी दी. उनके निर्देश पर सबसे पहले साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई.

साइबर थानाध्यक्ष ने दी सफाई

साइबर थानाध्यक्ष चांदनी सुमन ने बताया कि तीन बैंक खातों से रुपये निकाले जाने की सूचना उन्हें मोबाइल फोन पर मिली थी. इसके बाद पीड़ित को 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. उन्होंने कहा कि रात में शिकायत नहीं लेने के आरोप सही नहीं हैं. संभव है कि ड्यूटी पर मौजूद सिपाही को मामला तत्काल समझ में नहीं आया हो. उन्होंने बताया कि पीड़ित को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई है.

जांच शुरू, बैंक दस्तावेज मांगे गए

साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित से बैंक खाते से निकासी का विवरण, प्रिंट कॉपी और लिखित आवेदन प्राप्त कर लिया गया है. इन दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और राशि वापस दिलाने के प्रयास में जुटी है.

Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन