बेलसर पुलिस की कार्रवाई, छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Author Vinay Patedhi|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बेलसर में शराब कारोबार पर शिकंजा, 6 लीटर देसी शराब जब्त

बेलसर थाना की तस्वीर

Hajipur News : बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बहोरखा गांव से छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. इस मामले में शराब की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Hajipur News : बेलसर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहोरखा गांव से छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. इस दौरान शराब की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बहोरखा गांव में एक व्यक्ति चोरी-छिपे देसी चुलाई शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी अभियान चलाया.

छह लीटर शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्लास्टिक की तीन बोतलों में रखी कुल छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. वहीं मौके से शराब कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में द्वारिका पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपित को हिरासत में ले लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन