हाजीपुर: गौसपुर ईजरा में RTPS कर्मी के नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान, प्रमाण पत्र के लिए काट रहे प्रखंड कार्यालय के चक्कर

गौसपुर ईजरा समुदाय भवन
हाजीपुर के गौसपुर ईजरा पंचायत में RTPS (राइट टू पब्लिक सर्विसेज) केंद्र पर कर्मी की नियमित अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित उपस्थिति की मांग की है.
हाजीपुर: सदर प्रखंड के गौसपुर ईजरा पंचायत के वार्ड संख्या-06 स्थित समुदाय भवन परिसर में संचालित RTPS (Right to Public Services) केंद्र पर कर्मी की नियमित अनुपस्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RTPS केंद्र की व्यवस्था की गई है, लेकिन कर्मी के नहीं पहुंचने के कारण लोगों को जाति, आय, आवासीय समेत अन्य जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय या निजी साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ रहा है
बार-बार लौटना पड़ता है, समय और पैसे दोनों की बर्बादी
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विभिन्न वार्डों से लोग उम्मीद लेकर समुदाय भवन पहुंचते हैं, लेकिन RTPS कर्मी के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है
स्थानीय निवासी संजीव कुमार, विक्की कुमार, नवल किशोर राय, रंभा देवी और मिंता देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हो रही है उन्हें हर बार आने-जाने में समय और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है
साइबर कैफे में अधिक शुल्क वसूले जाने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निजी साइबर कैफे का रुख करते हैं तो वहां निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जाती है
उनके अनुसार
- जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 50 से 100 रुपये तक लिए जाते हैं
- राशन कार्ड आवेदन के लिए 200 से 300 रुपये तक की वसूली की जाती है
ग्रामीणों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद परिवार अतिरिक्त शुल्क नहीं दे पाते, जिससे वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं
ग्रामीणों ने की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समुदाय भवन परिसर में RTPS कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए उनका कहना है कि यदि पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध होंगी तो लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय या निजी साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत स्तर पर RTPS सेवा सक्रिय होने से आम लोगों को समय, पैसे और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी
क्या कहते हैं बीडीओ
इस मामले में हाजीपुर के बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि हाल ही में हुए प्रशासनिक स्थानांतरण के बाद नए RTPS कर्मी की पदस्थापना की गई है
उन्होंने कहा कि एक से दो दिनों के भीतर पदस्थापित RTPS कर्मी समुदाय भवन परिसर में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करना शुरू कर देंगे, इसके बाद आम जनता अपनी विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर सकेगी
ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: पेपर लीक पर कानून लाने की तैयारी, कैबिनेट से मिली मसौदे को मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











