पटना से घर लौटते समय व्यापारी लापता, हाजीपुर पहुंचने के बाद कहा था- आधे घंटे में पहुंच जाऊंगा
लापता व्यवसाई का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
पटना से घर लौट रहे 45 वर्षीय व्यापारी राकेश सिंह हाजीपुर पहुंचने के बाद अचानक लापता हो गए हैं. उनका मोबाइल बंद मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. बेटे ने पिता की बरामदगी के लिए थाने में गुहार लगाई है.
Patna News : महुआ थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 16 निवासी 45 वर्षीय व्यापारी राकेश सिंह पटना से घर लौटने के दौरान अचानक लापता हो गये. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को महुआ थाने में आवेदन दिया है. राकेश सिंह का मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है. व्यवसायी के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं.
पटना से लौटते समय बेटे से हुई थी बातचीत
परिजनों के अनुसार, राकेश सिंह बीते रविवार को व्यावसायिक कार्य से पटना गये थे. पटना से लौटने के दौरान उन्होंने अपने पुत्र साहिल कुमार से फोन पर बातचीत की थी. बातचीत में राकेश सिंह ने बताया था कि वह हाजीपुर पहुंच गये हैं और करीब आधे घंटे में घर पहुंच जायेंगे.
इसके बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया. हालांकि, उनका मोबाइल बंद मिला. लगातार संपर्क नहीं होने पर परिवार की चिंता बढ़ गयी.
रिश्तेदारों और परिचितों से भी ली जा रही जानकारी
मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से राकेश सिंह की तलाश शुरू की. उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से भी उनके संबंध में जानकारी ली, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मंगलवार को उनके पुत्र साहिल कुमार ने महुआ थाने में लिखित आवेदन देकर पिता की बरामदगी की गुहार लगायी.
संभावित स्थानों पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस राकेश सिंह के लापता होने के संभावित कारणों और उनके संभावित ठिकानों को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए