हाजीपुर के तिसीऔता बाजार में तीन मसाला दुकानों में चोरी, एसबेस्टस काटकर नकदी और सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
फोटो -52- दुकान पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

दुकान पर जुटी लोगों की भीड़

तिसीऔता बाजार में गुरुवार रात तीन मसाला दुकानों में चोरों ने लाखों की चोरी की. चोरों ने एसबेस्टस काटकर दुकानों में प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी व कीमती सामान चुरा ले गए। व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Hajipur theft: तिसीऔता थाना क्षेत्र के तिसीऔता बाजार में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन मसाला दुकानों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकानों की छत पर लगे एसबेस्टस को काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली.

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे. चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. बाद में पुलिस को सूचना दी गई.

तीन दुकानों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार चोरों ने तिसीऔता बाजार स्थित रंजीत कुमार राय, प्रमोद कुमार साह, रामेश्वर सहनी और अनिल कुमार साह की मसाला दुकानों को निशाना बनाया. दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे.

रात के दौरान चोरों ने एसबेस्टस काटकर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे नकद रुपये समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. सुबह दुकान की छत कटी हुई और सामान गायब देखकर दुकानदार हैरान रह गए.

एक लाख रुपये से अधिक की चोरी की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार चोर नकदी सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामानों की चोरी कर ले गए हैं. घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. दुकानदारों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कारोबारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर तिसीऔता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तिसीऔता बाजार में चोरी की घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है. फिलहाल किसी दुकानदार की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा.


विज्ञापन
Gopal Kumar Roy

लेखक के बारे में

By Gopal Kumar Roy

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन