hajipur news. महुआ बाजार में जाम से निबटने के लिए वैन के साथ यातायात पुलिस तैनात

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 09 Oct 2025 5:49 PM

विज्ञापन

महुआ नगर परिषद बाजार में रुक-रुककर लग रहे सड़क जाम से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर सात अक्तूबर को हुई थी प्रकाशित

विज्ञापन

महुआ. महुआ नगर परिषद बाजार में रुक-रुककर लग रहे सड़क जाम से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर सात अक्तूबर को ‘महुआ बाजार में लगा जाम, वाहन चालक घंटों रहे परेशान’ शीर्षक से प्रभात खबर में प्रकाशित होने पर संज्ञान लेते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने यातायात पुलिस को वैन के साथ महुआ में तैनात किया है. यातायात थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने वैन के साथ पांच पुलिसकर्मियों को महुआ में तैनात कर दिया है. गुरुवार को महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने हरि झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया. जिसके बाद यातायात पुलिस द्वारा बाजार में सड़क जाम की स्थिति पर काबू पाया. स्थानीय डाॅ महेश चौधरी, डाॅ संजीव कुमार, सुमित सहगल, डाॅ श्यामसुंदर सिंह, अजय गुप्ता, डाॅ उदयशंकर कुमार, रमण गुप्ता, प्रेम चौधरी, डाॅ एलबी राय, डाॅ अनिल कुमार, हीरा चौधरी, डाॅ शशिभूषण कुमार आदि ने पहल का स्वागत किया हैण्

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन