hajipur news. प्लास्टिक की बड़ी बोतलों को एक साथ बांधकर डूबने से बचने का तरीका बताया

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 22 Aug 2025 6:27 PM

विज्ञापन

बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर के बुनियाद केंद्र में शुकवार को एसडीआरएफ ने बाढ़, भूकंप, सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचाव की जानकारी देने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया

विज्ञापन

बिदुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर के बुनियाद केंद्र में शुकवार को एसडीआरएफ ने बाढ़, भूकंप, सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचाव की जानकारी देने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहन कुमार सिंह, भरत क्षेत्रीय एवं राजेश कुमार चौहान ने लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी. डेमोस्ट्रेशन करके बताया गया कि हार्ट अटैक आने और नब्ज की चाल कम हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले किस प्रकार कृत्रिम श्वसन से उसकी जान बचाई जा सकती है. लाइफ जैकेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसे पहने के बाद बाढ़ या पानी से 24 घंटे तक आसानी से बचा जा सकता है. विकल्प के रूप में स्वदेशी तरीके से बाढ़ के पानी से बचाव की जानकारी दी. बताया कि कुछ सूखे नारियल या प्लास्टिक के बड़े बोतलों को एक साथ बांध कर पानी में डूबने से कैसे बचा जा सकता है. मौके पर बुनियाद केंद्र के डीपीएम राजेश कुमार, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट नीतू सिंह, काउंसलर तापसी वर्मा, टेक्नीशियन अनिल कुमार सिंह, ज्योति शुक्ला, अंजली कुमारी, पीडब्ल्यूसी के जिला सचिव मो महताब आलम, हरिशंकर रजक, प्रेम कुमार पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन