hajipur news. महुआ में घर व मंदिर से चोरी

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 18 Jul 2025 5:28 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में चोरी हो गयी

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के सदापुर महुआ गांव में घर तथा मंदिर से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल की. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 की पार्षद मोनिका मिश्रा के पड़ोसी हेमंत कुमार मिश्रा के घर से गुरुवार की रात ट्रंक, अटैची व गोदरेज तोड़कर उसमें रखे नगद के अलावे सोने की चेन, कान के फूल, झुमका, पायल और मंदिर से घंटा के साथ अन्य सामग्री की चोरी कर ली गयी. घर में हुई भीषण चोरी की सूचना नूतन झा ने डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. वही घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण कुंदन सिंह, रिक्कू दास, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार आदि ने बताया कि नदी का किनारा नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है. दिन भर नशा सेवन करने के बाद यही लोग रात को चोरी की घटना को अंजाम देते है. जिस कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन