डायल-112 का रिस्पांस टाइम बेहतर होने पर एसपी ने कर्मियों की सराहना की

Published by :Deepak Raj
Published at :11 May 2026 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
डायल-112 का रिस्पांस टाइम बेहतर होने पर एसपी ने कर्मियों की सराहना की

एसपी के कार्यालय स्थित सभाकक्ष में डायल-112 सेवा पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, सिपाही व वाहन चालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर.

एसपी के कार्यालय स्थित सभाकक्ष में डायल-112 सेवा पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, सिपाही व वाहन चालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. एसपी विक्रम सिहाग के नेतृत्व में बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता व त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करना रहा.

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मियों को प्राप्त होने वाले प्रत्येक इवेंट पर शीघ्र एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, खाली समय में क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्य करने और किसी भी आकस्मिक घटना में घायल व्यक्तियों को बिना विलंब उपचार हेतु निकटतम अस्पताल पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. एसपी द्वारा जिला का औसत रिस्पांस टाइम 10 मिनट से कम रहने पर सभी कर्मियों की सराहना की और इसको लगातार जारी रखने एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन