पचास हजार रिश्वत रिश्वत लेते लालगंज अमीन गिरफ्तार

Published by :Deepak Raj
Published at :11 May 2026 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पचास हजार रिश्वत रिश्वत लेते लालगंज अमीन गिरफ्तार

लालगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

हाजीपुर.

लालगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, जमीन परिमार्जन और मापी के नाम पर आरोपी अमीन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. परिवादी ने इसकी शिकायत एसवीयू पटना से की थी. शिकायत में अमीन पर कुल 3 लाख 60 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया गया था.शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर चली गई. टीम ने ये कार्रवाई लालगंज के नुनु बाबू चौक स्थित आरोपित के किराये के घर पर की. मालूम हो कि इससे पहले जून 2025 में भी बिहार निगरानी विभाग की टीम ने लालगंज में बड़ी कार्रवाई की थी. उस दौरान लालगंज की तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. कार्रवाई में बीडीओ के चालक को भी पकड़ा गया था. दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप था.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन