हाजीपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हाईवे पर बेखौफ चल रहे ई-रिक्शा

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

हाईवे की तस्वीर

Bihar News: हाजीपुर में प्रतिबंध के बावजूद नेशनल और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा धड़ल्ले से चल रहे हैं. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. हाल ही में ट्रक की टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Bihar News:(कैफ अहमद की रिपोर्ट) परिवहन विभाग ने 18 जनवरी 2026 को आदेश जारी किया था. आदेश में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद जिले में नियमों का पालन नहीं हो रहा है. नियम के बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है. आज भी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा हाईवे पर दौड़ते नजर आ रहे हैं.

हादसों का खतरा बढ़ा

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों के बीच ई-रिक्शा चलना खतरनाक साबित हो रहा है. ई-रिक्शा की रफ्तार कम होती है. सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर होती है. ऐसे में हादसे का खतरा लगातार बना रहता है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में चालक और यात्री घायल हो रहे हैं. कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की मौजूदगी के बावजूद ई-रिक्शा खुलेआम हाईवे पर चलते हैं. दिनभर चौक-चौराहों और बाजारों के पास ई-रिक्शा यात्रियों को ढोते दिखाई देते हैं. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

चांद सराय गांव के पास हुआ हादसा

हाल ही में महिसौर थाना क्षेत्र के चांद सराय गांव के पास बड़ा हादसा हुआ. देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के अरनिया गांव का रहने वाला था. बताया गया कि वह अपने ससुराल जा रहा था. तभी हादसा हो गया.

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे पर ई-रिक्शा बेहद असुरक्षित हैं. भारी वाहनों की तेज रफ्तार के बीच छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है. इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं होना चिंता का विषय है.

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग से हाईवे पर ई-रिक्शा के परिचालन पर सख्त रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नियमित जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि हादसों पर रोक लग सके.

Also Read:तेज रफ्तार का कहर: आरा में स्कूल से लौट रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन