हाजीपुर में मदर्स डे पर महिलाओं का सम्मान, मंत्री रमा निषाद ने दी शुभकामनाएं

Author : Ragini Sharma Published by : Ragini Shamra Updated At : 11 May 2026 1:31 PM

विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर में मदर्स डे के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की मजबूत नींव तैयार करती है.

विज्ञापन

Bihar News:(कैफ अहमद की रिपोर्ट) हाजीपुर में मदर्स डे के अवसर पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह शहर के बागमली स्थित सभागार में रोशनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजितकी गई. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. कार्यक्रम में उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया.

महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

इस दौरान मदर्स डे के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने बताया कि मदर्स डे पहली बार वर्ष 1908 में मनाया गया था. इसकी शुरुआत एक बेटी ने अपनी मां की स्मृति में की थी. कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान, परिवार और समाज में उनकी भूमिका और मातृशक्ति के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया.

‘मां समाज की सबसे बड़ी शक्ति’

अपने संबोधन में मंत्री रमा निषाद ने कहा कि मातृशक्ति समाज और देश की सबसे बड़ी ताकत है. मां केवल परिवार को संस्कार नहीं देती, बल्कि एक मजबूत और सभ्य समाज की नींव भी तैयार करती है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और समाज सेवा समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं.

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मंत्री रमा निषाद ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर और शिक्षित होने से ही समाज और देश का तेजी से विकास संभव है. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम किया जा रहा है. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

मां का त्याग सबसे बड़ी प्रेरणा

मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा कि मां का त्याग, प्रेम और संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है. समाज को हमेशा मातृशक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए.

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम का आयोजन संगीता गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि नेतृत्व डॉ. निशा शुक्ला ने किया. कार्यक्रम का संचालन आशा, श्रुति, रीता श्रीवास्तव, विनीता सिंह और तारा राय ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में चंचल सिंह, निर्मल सुमन, अनीता जायसवाल, निशा सिंह, कामिनी चौधरी, माया राय, नेहा जायसवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.

Also Read: आरा में प्रेम-प्रसंग में हुई युवक की हत्या मामले का खुलासा, फरार महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन