प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सहकर्मी शिक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत श्री रामाशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर चोचहां में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर. प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत श्री रामाशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर चोचहां में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसने अपने ही सहकर्मी शिक्षक पर मारपीट कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बेलसर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, राजकीयकृत श्री रामाशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर चोचहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राय ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कक्षा 10वीं के छात्रों को पढ़ा रहे थे. इसी दौरान विद्यालय के ही शिक्षक भोगेश भास्कर कक्षा में पहुंचे और शिक्षिका मोनी कुमारी को अवकाश दिये जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी शिक्षक जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज करने लगा. शोर-शराबा सुनकर विद्यालय के अन्य महिला शिक्षिकाएं मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की गयी. आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की, जिससे कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राएं सहम गये. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने सोने की चेन और नगदी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेढ़ी बेलसर में इलाज कराया. इधर, बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन