hajipur news. तीन दिनों में 55 सौ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

Published by : KAIF AHMED Updated At : 24 May 2025 5:55 PM

विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 26 से 28 मई तक विशेष कैंप लगाया जा रहा है, इसकी तैयारी के लिए बीडीओ प्रशांत की अध्यक्षता में बैठक हुई

विज्ञापन

देसरी.

प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 26 से 28 मई तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी को लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि प्रखंड के आठ पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आठ नोडल पदाधिकारियों को पंचायतस्तरीय कर्मियों के साथ लगाया गया है. तीन दिनों में 55 सौ व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसको लेकर सभी जनवितरण प्रणाली के कुल 44 दुकान पर विशेष रूप से कैंप लगाया जाएगा. इस दौरान बीडीओ ने जानकारी दी कि आयुष्मान एप्लीकेशन के द्वारा भी कोई भी व्यक्ति खुद से नाम सम्मिलित करवा सकता है. बैठक में बीपीआरओ, सीडीपीओ, आपूर्ति पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, कृषि पदाधिकारी, पंचायत सचिव शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन