ePaper

लोक अदालत में ज्यादा-से-ज्यादा वाद के निष्पादन का लक्ष्य

Updated at : 05 Sep 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में ज्यादा-से-ज्यादा वाद के निष्पादन का लक्ष्य

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक सफलता व ज्यादा-से-ज्यादा वादों का निष्पादन करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

हाजीपुर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर हाजीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक सफलता व ज्यादा-से-ज्यादा वादों का निष्पादन करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारी तथा उनके अधिवक्ता के साथ एक बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली श्री ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की डिवीजनल मैनेजर दीपिका तथा दावा वाद के अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, विनय कुमार, श्याम आनंद, सुधीर कुमार शर्मा, संतोष कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तथा यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी की प्रबंधक की अनुपस्थिति पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में अध्यक्ष ने उपस्थित इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं को लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने स्तर से कराने तथा प्रीसीटिंग करवा कर चिह्नित वादों को निष्पादन कराने का निर्देश दिया, ताकि लोक अदालत में अधिक- से-अधिक दावा वाद का निष्पादन किया जा सके. वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर के सचिव ऋतु कुमारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय पाने के लिए अपने वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए संबंधित न्यायालय जहां उनके वाद लंबित है अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन