hajipur news. सुबह से ही निकल रही कड़ी धूप, सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति
Updated at : 14 Jun 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन

लोग दोपहर के समय धूप से बचने के लिए घरों से नहीं निकल रहे हैं, जिस कारण दुकानदारों के व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है
विज्ञापन
महनार.
कड़ी धूप के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. चिलचिलाती धूप ने दिनचर्या को प्रभावित किया है. इस समय सुबह सात बजे से ही आसमान में कड़ी धूप निकल जा रही है, जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. अधिकतर लोग सुबह में ही सभी जरूरी कार्यों को निबटाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में महनार बाजार में प्रायः सुबह सात से नौ के बीच भीड़ दिख रही है. वहीं, दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच बाजार में सन्नाटा पसरा दिख रहा है. लोग दोपहर के समय धूप से बचने के लिए घरों से नहीं निकल रहे हैं, जिस कारण दुकानदारों के व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है. वहीं, ग्रामीण इलाकों से भी अधिकतर खुदरा व्यापारी बाजार नहीं आ रहे हैं, जिस कारण कारोबार का ग्राफ कम दिख रहा है.आंखों में जलन, पेट दर्द व बुखार से पीड़ित हो रहे लोग
गर्मी के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार के ओपीडी में सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. शनिवार को भी दोपहर तक 135 मरीजों ने इलाज के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें 95 मरीज सीजनल बीमारी से ग्रस्त थे. इनमें से अधिकतर बुखार, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन, उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचे थे. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अलका ने बताया कि गर्मी के कारण आंखों में जलन व अत्यधिक कमजोरी की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं. लोगों को गर्मी से बचाव का उचित सलाह देते हुए दवा उपलब्ध दी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




