hajipur news. थानाध्यक्ष के कक्ष में घुसा सांप
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 26 Jun 2025 6:24 PM
वैशाली थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में सांप होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गयी, इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी
वैशाली. वैशाली थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में सांप होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ कर कार्यालय से बाहर निकालकर छोड़ दिया. तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली. मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार को थाना अध्यक्ष रविन्द्र पॉल अपने कार्यालय कक्ष में बैठ कर जरूरी काम निपटा रहे थे. कुछ लोग उनसे मिलने उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचे थे. उन्हीं लोगों में से किसी की नजर टेबल के पीछे छिपे सांप पर पड़ी. कार्यालय में सांप होने की जानकारी मिलते ही पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी मच गयी. कार्यालय में सांप होने की सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम टीम में शामिल श्रवण कुमार ने सांप को पकड़ कर कार्यालय से बाहर निकालकर बगीचे की तरफ छोड़ दिया. तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली. श्रवण ने बताया कि 6 फीट लंबा धामीन प्रजाति का सांप कार्यालय से निकाला गया. इसे रैट स्नैक भी कहा जाता है. यह सांप विषैला नहीं होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










