hajipur news. बोल बम के नारे व शिव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Updated at : 28 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. बोल बम के नारे व शिव के जयकारे से गूंजे शिवालय

भक्तों ने मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ स्थान, सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, हाजीपुर स्थित पातालेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया

विज्ञापन

हाजीपुर.

बोल बम के नारे और भगवान शिव के जयकारे के साथ मंदिरों में जुटी भीड़ से श्रावणी मेले का तीसरा सोमवार भी गुलजार रहा. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तजनों की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शिवभक्तों ने महादेव मंदिरों में दर्शन-पूजन किया. भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. शिवभक्तों ने मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ स्थान, सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, हाजीपुर स्थित पातालेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा-अर्चना करते हुए सुख-शांति और मंगल की कामना की. सोमवार की अहले सुबह से डाक कांवरियों तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक शुरू किया. यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा. दोपहर बाद मंदिरों में फिर दर्शन-पूजन के लिए सोमवारी व्रत करने वाली महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी.

शिवमय हुआ वातावरण, गूंजते रहे भजन-गीत

सावन की तीसरी सोमवारी को हर हर महादेव के जयघोष से मंदिरों के परिसर गूंज उठे. नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर के अलावे शहर के गांधी चौक स्थित बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर, कौनहारा घाट स्थित नेपाली छावनी मंदिर, बाबा विशालनाथ मंदिर, हेला बाजार स्थित आदि हरिहरनाथ गौरी शंकर मंदिर, राजपूत नगर स्थित विशालेश्वर नाथ मंदिर, अनवरपुर चौक स्थित नर्मदेश्वर नाथ मंदिर, स्टेशन चौक के शिव मंदिर, राजेंद्र चौक स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों और मठ-मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही. शहर के मंदिर परिसरों और चौक-चौराहों पर बाबा भोलेनाथ के गीत गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा.

सावन की तीसरी सोमवारी को स्थानीय पातालेश्वर नाथ मंदिर में पट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरु हो गया. दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिर में रुद्राभिषेक के अलावे शाम में बाबा पातालेश्वरनाथ का विशेष शृंगार किया गया और पूजन के बाद आरती का कार्यक्रम हुआ. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन शामिल हुए. इसके अलावा नगर के कई शिवालयों में देर रात तक भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

KAIF AHMED is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन