hajipur news. गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल-पहल
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 23 Jun 2025 5:44 PM
ज्यादा समय तक विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चे खेलने-कूदने तथा परिजनों के साथ पिकनिक मनाने में मशगूल थे
महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र में गर्मी छुट्टी को लेकर बंद सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के खुलने से एक बार फिर से विद्यालयों में चहल-पहल बढ़ गयी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में संचालित अधिकतर निजी विद्यालयों में मई के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी की छुट्टी दे दी गयी थी. जबकि, सरकारी विद्यालयों में जून की शुरुआत में गर्मी की छुट्टी हो गयी थी. ज्यादा समय तक विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चे खेलने-कूदने तथा परिजनों के साथ पिकनिक मनाने में मशगूल थे. सोमवार को सरकारी विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के अधिकतर निजी विद्यालयों को खुलते ही एक बार फिर से चहलकदमी बढ़ गयी है. वहीं, बच्चों की किलकारियों से विद्यालय परिसर गूंजने लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










