hajipur news. घर का ताला काटकर आठ हजार नकद, जेवरात समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

Published by : KAIF AHMED Updated At : 11 Oct 2025 6:28 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र की कन्हौली विशनपरसी पंचायत में एक घर का ताला काटकर भीषण चोरी कर ली गयी

विज्ञापन

महुआ.

महुआ थाना क्षेत्र की कन्हौली विशनपरसी पंचायत में एक घर का ताला काटकर भीषण चोरी कर ली गयी. इसकी सूचना थाना को दी गयी है. जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के कुतुबपुर सहमाल निवासी संजीव कुमार का पुत्र अभिनव कुमार सपरिवार दुर्गा पूजा में मेला देखने 25 सितंबर को कोलकाता गया था. लौटने के बाद 10 अक्टूबर की सुबह घर पहुंचा, तो देखा कि घर का ताला कटा है. अंदर देखा तो कमरे में रखे आठ हजार नकद, मंगलसूत्र, कूलर, फ्रिज, पंखा, बर्तन, टीवी के साथ अन्य करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. पीड़ित युवक अभिनव कुमार ने इसकी लिखित सूचना थाना को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KAIF AHMED

लेखक के बारे में

By KAIF AHMED

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन