hajipur news. मेहंदी प्रतियोगिता में डॉली, रंगोली में प्रगति व पेंटिंग में करीना को प्रथम स्थान

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 02 Aug 2025 6:14 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बीएमडी महाविद्यालय, दयालपुर के परिसर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया

विज्ञापन

राजापाकर. राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बीएमडी महाविद्यालय, दयालपुर के परिसर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली बनाकर की गई. कार्यक्रम में मंच संचालन रितु कुमारी एवं निशा कुमारी ने किया. छात्रा कामाख्या कुमारी एवं खुशी कुमारी ने स्वागत गीत के साथ सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में डॉ श्वेता राय ने बताया कि सावन में प्रकृति की छटा निराली होती है. प्रकृति हर जगह भूमि को पेड़ पौधे से सजाती है, जिसके कारण हर जगह हरियाली छा जाती है. प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद ने बताया कि सावन का महीना प्रकृति का सुंदर भव्य एवं मनभावक महीना होता है. सावन महीने में प्रकृति, धरती का प्यास बुझाती है एवं संपूर्ण वातावरण शिवमय हो जाता है. कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. मेहंदी प्रतियोगिता में डॉली कुमारी को प्रथम स्थान, रंगोली में प्रगति कुमारी को प्रथम स्थान, पेंटिंग में करीना कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत एवं नृत्य पर छात्रों ने मनमोहन प्रदर्शन किया. छात्र करीना ने सावन का महीना गीत ,कामाख्या ने कजरी गीत, अमीशा कुमारी ने शिव भक्ति गीत पर प्रस्तुति की. छात्रा सोनी कुमारी एवं अर्चना कुमारी ने कजरी नृत्य पर उपस्थित लोगों को मनमोह लिया. जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन