नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितों को दबोचा

Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों गिरफ्तार आरोपितों पर पिछले बुधवार को गांधी चौक पर एक टेंपो चालक से लूटपाट और मारपीट का आरोप है. दोनों आरोपितों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. आरोपितों के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है. इस संबंध में सदर 01 के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने रविवार को बताया कि 29 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक के पास टेंपो चालक के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विक्रम सिहाग के नेतृत्व में एसडीपीओ सुबोध कुमार ने नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार के साथ एक टीम का गठन किया गया था. आरोपितों के पास से देसी पिस्टल बरामद : गठित टीम ने मानवीय इनपुट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए दो आरोपितों की पहचान की. आरोपितों की पहचान कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक के रहने वाले 01. मयंक कुमार उर्फ मयंक निषाद व नगर थाना क्षेत्र के ही बागमली के रहने वाले राजू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपितों के पास से देसी पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपितों ने टेंपो चालक से लूटपाट और मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास है. गिरफ्तार राजू कुमार पर पर गंगाब्रिज थाना में आर्म्स एक्ट, डकैती के मामले दर्ज हैं. वही राजापाकर थाना में भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है. वही मयंक कुमार के विरुद्ध भी नगर थाना में तीन मामले दर्ज हैं. इसमें एक कांड आर्म्स एक्ट का, दूसरा चोरी का और तीसरा कांड डकैती से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन