hajipur news. शौच करने गये वृद्ध की सांप के डसने से गयी जान

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 08 Jul 2025 5:23 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव की घटना, 62 वर्षीय सुफेंद्र राय के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव में शौच करने गये एक वृद्ध व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गयी. मृतक की पहचान भदवास के वार्ड-एक निवासी 62 वर्षीय सुफेंद्र राय के रूप में की गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह वृद्ध शौच के लिए खेत की ओर गया था. उसी दौरान विषैले सांप ने डस लिया. वृद्ध ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन आनन-फानन में वृद्ध को लेकर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. वृद्ध की के निधन पर मुखिया सविता कुमारी, प्रतिनिधि अजय कुमार राय, पूर्व मुखिया विनोद राय, सरपंच प्रतिनिधि टुनटुन राय, शिवचंद्र कुमार आदि लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन