hajipur news. महुआ व पातेपुर विधानसभा के लिए अनुमंडल कार्यालय में आज से नामांकन
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 09 Oct 2025 6:20 PM
अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी किसलय कुशवाहा तथा डीसीएलआर सह पातेपुर निर्वाची पदाधिकारी अलग-अलग टेबल पर नामांकन पर्चा लेंगे
महुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर महुआ तथा पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन आज से अनुमंडल कार्यालय में किया जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आज से 17 अक्टूबर तक अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी किसलय कुशवाहा तथा डीसीएलआर सह पातेपुर निर्वाची पदाधिकारी अलग-अलग टेबल पर नामांकन पर्चा लेंगे. दोनों आरओ द्वारा सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिया गया है. वही नामांकन के दौरान हो हंगामा तथा शोर गुल पर रोक लगाने के साथ ही शांतिपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर बांस बल्ले से बैरिकेडिंग कराई गई है. वही मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही नामांकन केंद्र से 500 मीटर की दूरी तक धारा 107 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










