Hajipur News : 15 मिनट के लिए थम जाएगा महात्मा गांधी सेतु, रुक जाएंगी 1100 से अधिक गाड़ियां
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 14 May 2026 10:41 AM
महात्मा गांधी सेतु की तस्वीर
Hajipur News : 15 मिनट के लिए थम जाएगा महात्मा गांधी सेतु, प्रकाश उपकरण के उपलोग पर रोक
Hajipur News (कैफ अहमद) : वैशाली मे आज “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” को लेकर जहां सुरक्षा तैयारियां तेज हैं, वहीं महात्मा गांधी सेतु पर संभावित जाम को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 06:58 बजे दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा. इसके बाद ठीक 07:00 बजे से 07:15 बजे तक जिले के निर्धारित क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैक आउट रखा जाएगा. इस दौरान आम नागरिकों से सभी प्रकार की लाइटें बंद रखने की अपील की गई है.
प्रकाश उपकरण के उपलोग पर रोक
मॉकड्रिल के दौरान घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिजली, जनरेटर, इन्वर्टर, मोबाइल फ्लैशलाइट, टॉर्च या किसी भी प्रकार के प्रकाश उपकरण का उपयोग नहीं किया जाएगा. साथ ही सड़कों पर चलने वाले वाहनों को भी रोककर उनकी लाइटें बंद रखी जाएंगी.
महात्मा गांधी सेतु से एक मिनट में गुजरते हैं करीब 75 वाहन
जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी सेतु से हर मिनट लगभग 75 से अधिक वाहन गुजरते हैं. ऐसे में यदि 15 मिनट तक पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, तो करीब 1100 से अधिक वाहन दोनों ओर रुक सकते हैं. इससे सेतु के दोनों छोर पर कई किलोमीटर लंबी कतार लगने की संभावना जताई जा रही है.
हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मॉकड्रिल हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान सभी प्रकार की लाइटें बंद रखी जाएंगी तथा वाहनों को भी निर्धारित समय तक रोककर उनकी हेडलाइट बंद कराई जाएगी.
पटना जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया है कि संध्या 06:58 बजे से 07:15 बजे तक महात्मा गांधी सेतु एवं पटना जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाए.
जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यह मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा एवं आपदा तैयारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभ्यास है. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा बिना घबराहट के निर्धारित समय पर सभी प्रकार की लाइटें बंद रखने का अनुरोध किया गया.
Also Read : Jehanabad News : भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे पुल से चोरी करते हुए युवक पकड़ाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










