पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लगी कतारें

Author :Deepak Raj
Published by :Deepak Raj
Updated at :13 May 2026 10:36 PM
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लगी कतारें

र्व मध्य में चल रहे युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी,,,

विज्ञापन

हाजीपुर. पूर्व मध्य में चल रहे युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी जा रही है. कच्चे तेल और सीएनजी की आपूर्ति बाधित होने की खबरों ने आम जनता के बीच पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कीमतों में उछाल का डर पैदा कर दिया. बुधवार की सुबह से शहर के गांधी चौक, डाकबंगला रोड सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर अचानक लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग गाड़ियों की टंकियां फुल कराने की होड़ में लगे रहे. अचानक पेट्रोल पंप पर बड़ी भीड़ के कई पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी थी. पंप कर्मियों को व्यवस्था संभालने में काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा. एसडीओर रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि बताते हैं कि सुबह-सुबह घर से कार में पेट्रोल लेने के लिए आया था. मगर पहले से ही पेट्रोल पंप पर लोगो की लंबी लाइन लगी हुई थी. तेल लेने के लिए लगभग आधा घंटा तक लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा. अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लग रही है लंबी लाइन : वहीं गुदरी रोड निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है. पेट्रोल लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि जिला प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है, मगर इसके बाद भी पेट्रोल पंप पर लोगो की लंबी लाइन लग रही है.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Deepak Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन