बिहार के दो मंत्रियों ने पेश की सादगी की मिसाल, एक ही गाड़ी में सफर कर आम लोगों का जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

Hajipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है. महुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकार के कई मंत्री एक ही गाड़ी मे सवार हो कर पहुंचे.

Hajipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है. महुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकार के कई मंत्री एक ही गाड़ी मे सवार हो कर पहुंचे.

विज्ञापन

Hajipur News,कैफ अहमद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब बिहार में भी दिखाई देने लगा है. इसी कड़ी में वैशाली जिले के महुआ और पातेपुर क्षेत्र के विधायक व सरकार के मंत्रियों ने बुधबार को एक अनूठी पहल करते हुए एक ही सरकारी वाहन से महुआ पहुंचकर सादगी, मितव्ययिता और संसाधन संरक्षण का संदेश दिया.

महुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह , गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय पासवान तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री लखेन्द्र पासवान ने अलग-अलग काफिलों के बजाय एक ही गाड़ी से यात्रा कर पहुंचे.

ईंधन संरक्षण मुहिम का संदेश

मंत्रियों की इस पहल को प्रधानमंत्री की “ईंधन संरक्षण” मुहिम के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है. बताया गया कि वैश्विक ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की बचत और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह संदेशात्मक कदम उठाया गया.

मंत्रियों ने क्या कहा

मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं संसाधनों की बचत को लेकर जागरूकता दिखाएं तो इसका सकारात्मक संदेश आम जनता तक पहुंचेगा.

मंत्री लखेद्र पासवान ने कहा, देशहित में ईंधन के संयमपूर्ण उपयोग की प्रधानमंत्री जी की अपील सराहनीय है. हम तीनों ने एक साथ यात्रा कर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि छोटी-छोटी पहल से भी देशहित में बड़ा योगदान दिया जा सकता है.

मंत्रियों का पहल की सराहना

मंत्रियों की इस पहल की राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का उदाहरण पेश करना आम नागरिकों को भी ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के सदुपयोग के लिए प्रेरित करेगा.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन