IIT पटना का द्वितीय हाइब्रिड दीक्षांत समारोह, 2 छात्रों को गोल्ड, 8 को मिला सिल्वर मेडल

Author Monu kumar|Edited by Anjani Pandey
Updated:
विज्ञापन
Featured Image

गोल्ड मेडल प्राप्त करते छात्र. फोटो - प्रभात खबर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना ने अपने हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया. इस भव्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया गया, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है.

विज्ञापन

IIT Patna : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना में सोमवार को हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के डिग्री प्राप्तकर्ताओं को उपाधियां प्रदान की गयीं. जबकि उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को संस्थान के स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया गया. स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च संचयी प्रदर्शन सूचकांक (सीपीआई) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रदान किया गया.

इनको मिला स्वर्ण पदक

नामकोर्स
आस्था आनंदबैचलर ऑफ साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनालिटिक्स)
रोहित कुमारमास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र.
स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र.

इनको मिला रजत पदक

नामकोर्स
काजल शर्माएमटेक, क्लाउड कंप्यूटिंग
अरुनार्क मुखोपाध्यायएमटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस इंजीनियरिंग
हिमांशी गोयलएमबीए, फाइनेंस
आलोक मिश्राएमटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
आशुतोष कुमार ठाकुरबीबीए
चारु मिश्राएमटेक, बिग डेटा एंड ब्लॉकचेन
आस्था आनंदबीएससी, कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनालिटिक्स
रोहित कुमारएमबीए
रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्र.
रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्र.

निदेशक समेत अतिथियों ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं शिक्षाविद अभयानंद थे. जबकि जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. आईआईटी पटना के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एवं टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.

आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने अपने संबोधन में संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान, तकनीकी प्रगति तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि हाइब्रिड शिक्षा मॉडल ने गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया है और विद्यार्थी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं.

कन्वोकेशन के बाद मेडल पानेवाले छात्र-छात्राएं.
कन्वोकेशन के बाद मेडल पानेवाले छात्र-छात्राएं.

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज, उद्योग और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नवाचार, शोध और उत्कृष्टता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है.

वक्ताओं ने कठिन हाइब्रिड पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता और मेहनत की सराहना की. समारोह का सबसे आकर्षक क्षण मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया जाना रहा.

समारोह के अंत में संस्थान ने सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं और पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. संस्थान ने कहा कि हाइब्रिड शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की उसकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी.


विज्ञापन
Monu Kumar

लेखक के बारे में

By Monu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन