गोपालगंज, कैमूर और रोहतास में बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन पटना, बक्सर समेत 20 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान का रहेगा दौर

बिहार मौसम खबर
Bihar Monsoon Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिसे लेकर पटना मौसम केंद्र ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, कैमूर और रोहतास में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है. पटना समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात का अनुमान है.
Bihar Monsoon Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होगी, तो कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन की संभावना है.
इन जिलों में बदला रहेगा मौसम का हाल
20 जुलाई से 21 जुलाई के बीच बिहार के तीन जिलों गोपालगंज, कैमूर और रोहतास में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय और समस्तीपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अगले दिन भी बक्सर, भोजपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
21 जुलाई से 22 जुलाई के बीच राज्य में रेड अलर्ट कहीं नहीं है, लेकिन कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया और नवादा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.
बिहार के बाकी सभी जिलों जैसे पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
22 से 23 जुलाई के बीच सीवान, सारण, पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
22 जुलाई से 23 जुलाई के बीच बिहार के आधे हिस्से में मौसम साफ रहेगा और कोई चेतावनी नहीं है. आधे हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में बारिश और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, हर महीने की 10 तारीख को आ रही पेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










